सड़क सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई रफ्तार पर लगाम: एसपी अभिषेक वर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 130 वाहनों का ई-चालान

O रॉन्ग साइड चलने वालों पर सख्ती- 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई, हेलमेट और नियमों को लेकर अभियान तेज

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई न सिर्फ चेतावनी है, बल्कि सड़क अनुशासन की दिशा में एक मजबूत संदेश भी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड और परमिट उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल लगभग 130 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिसमें रॉन्ग साइड चलने वाले 30 वाहन चालक भी शामिल हैं। पुलिस ने इन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

क्या बोले अधिकारी

यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ चारू द्विवेदी ने बताया कि मेरे साथ टीएसआई अनपरा उमेश वर्मा द्वारा डिबुलगंज थाना अनपरा क्षेत्र रॉन्ग साइड को लेकर विशेष अभियान चलाया गया वहीं  पुरे जिले मे
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें। इस कार्रवाई के बाद जिले में वाहन चालकों के बीच जागरूकता बढ़ी है और यातायात नियमों को लेकर सतर्कता देखी जा रही है। पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।


अभियान में शामिल टीम
इस दौरान  रावटसगंज टीएसआई भारत राय, सुनील कुमार, राजेश, जमील खान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?