दस दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेले का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के दस लाभार्थियों को नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद ने किया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत स्वदेशी मेला स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में शनिवार दसवें दिन समापन हुआ। इस समापन कार्यकम की मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र रही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के रितू ,  अंशी, आकाश कुमार, सामिया परवीन सहित कुल 10 लाभार्थियो को मंच से डम्मी चेक देकर सम्मानित किया गया।

स्वदेशी मेले में स्टॉल लगाने वाले शिवम, अंजू केशरी, आनन्द कुमार गुप्ता जैसे कुल 60 दुकानदारों व उद्यमियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उद्योग विभाग के अजित सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग, नितिन प्रकाश सिंह, उद्यमी मित्र एवं अन्य कर्मचारियों जिन्होनें स्वदेशी मेले के आयोजन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है, उनको भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन के अवसर पर आदर्श इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी, उन्हें भी मंच के माध्यम से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समापन के अवसर पर वाराणसी से आये बनारसी साड़ी के व्यापारी व बुनकर मोमिन अंसारी द्वारा स्वदेशी मेले के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस स्वदेशी मेले के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद ने सभी बुनकरो/व्यापारियों एवं हस्तशिल्पियों से अधिक से अधिक स्वदेशी सामानों का उत्पादन करने तथा दिवाली के अवसर पर स्टाल व दुकान लगाकर बिकी करने तथा सभी नागरिकों से स्वदेशी सामान खरीदने हेतु आह्वान किया गया।

इस स्वदेशी मेले में रविवार कों अंतिम दिन फाइबर, किचन आइटम, ग्रासरी, इलेक्ट्रानिक शॉप, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, खिलौनो, बनारसी साड़ी, लाई चूडा, ड्राई फ्रूट्स, स्पोर्ट्स के सामान, जूता चप्पल, इण्टिरियर डेकोरेशन, पीवीसी की दुकान, धार्मिक किताबों की दुकान, तथागत बुद्ध पुस्तक केन्द्र, चस्मे की दुकान, इलेक्ट्रिकल आइटम, फर्निचर की दुकान, इलेक्ट्रिकल स्कूटी का स्टॉल, एक्वेरियम की शाप, लुधियाना के ठण्डी के वस्त्र, चुनार की मूर्ति एवं फँसी कपड़े से सम्बन्धित इत्यादि दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। इस स्वदेशी मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगे हुये है, जिसमें मुख्य रूप से उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, माटीकला बोर्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से सम्बन्धित जानकारी इन स्वदेशी मेलें से प्राप्त की गयी एवं मेले के आयोजन में इनका विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अन्त में विनोद कुमार चौधरी, उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये स्वदेशी मेले के समापन की घोषणा की गयी।इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सभासद अनवर अली, मंजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?