धर्मशाला चौराहे पर टेंपरेरी ट्रांसफार्मर बना खतरा, कांवरियों की यात्रा में बन रहा बाधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- कांग्रेस नेताओं ने कहा, दुर्घटना को न्योता दे रही है लचर विद्युत व्यवस्था, अविलंब सुधार की मांग

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौराहे पर खंभे पर टेढ़े ढंग से लगाए गए टेंपरेरी ट्रांसफार्मर ने आम जनमानस और शिव भक्त कांवरियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार दुबे ‘आशु’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त स्थान का निरीक्षण कर इसे “बड़ी दुर्घटना को खुला निमंत्रण” करार दिया है।

बताया गया कि धर्मशाला चौराहे पर अस्थाई रूप से लगाया गया ट्रांसफार्मर शहर के मुख्य मार्ग का एक बड़ा हिस्सा घेर चुका है, जिससे न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि आगामी सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आशु दुबे ने कहा कि यह मार्ग रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य रास्ता है। कांवर यात्रा के दौरान जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ चलेंगे, तो संकरी राह और बीच रास्ते लगे ट्रांसफार्मर से टकराव की स्थिति बन सकती है। इससे भीड़ में भगदड़ या विद्युत हादसे जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि यह हालात सत्ता पक्ष की उन दावों की पोल खोलते हैं, जो धार्मिक यात्राओं की सुविधाओं की बातें करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दुकानदार, किसान और आम नागरिक, सभी को रोजाना इस अस्थाई ट्रांसफार्मर के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि कांवरियों की सामूहिक यात्रा के दौरान संकरी सड़क खतरनाक साबित हो सकती है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर की जगह बदलनी चाहिए और नाली की सफाई होनी चाहिए ताकि सड़क पर पानी न फैले। कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि यह ट्रांसफारमर पहले ही स्थायी खंभे पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए था।
राहुल जैन, दयाराम प्रजापति, सौम्य सोनकर, अमन पाठक, प्रमोद प्रजापति, धीरज केशरी, शिवांग पाठक और आयुष तिवारी सहित कई कांग्रेसजन मौके पर मौजूद रहे और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की।
राहुल जैन, दयाराम प्रजापति, सौम्य सोनकर, अमन पाठक, प्रमोद प्रजापति, धीरज केशरी, शिवांग पाठक और आयुष तिवारी सहित कई कांग्रेसजन मौके पर मौजूद रहे और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की।
धर्मशाला चौराहे की यह स्थिति एक ओर जहां आम जन के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है, वहीं आने वाले कांवर यात्रा के दृष्टिगत यह एक गंभीर सुरक्षा चुनौती है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब विद्युत विभाग इस अस्थाई ट्रांसफार्मर को हटाकर, स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि कोई अनहोनी न हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?