नेशनल हाइवे पर बाइक सवार पेड़ से टकराया, हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  राष्ट्रीय राजमार्ग रीवा-रांची पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार अंबेडकर चौराहा के पास आज सुबह बाइक से लालमन यादव पुत्र ज्ञानी यादव(25 वर्ष) अपने घर की तरफ से टहलने के लिए निकला था की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणो की मदद से डायल 112 की टीम पहुंचकर घायल को विन्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जो कि वहां पर उपस्थित डॉक्टर के द्वारा और राहत के लिए इलाज करके दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिए।

वही घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और अपने निजी वाहन से घायल को स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया,जहां स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के पिता ज्ञानी यादव ने विण्ढमगंज थाना को प्रार्थना पत्र दिया।

विण्ढमगंज थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?