आन लाइन उपस्थिति का शिक्षक काली पट्टी बांध करेंगे विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर देंगे एक दिवसीय धरना

सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आन लाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दिया है तो वही आज जनपद के लोक निर्माण विभाग डाक बगलें में उपस्थित होकर सभी शैक्षिक संगठनों सामूहिक विरोध किया।

बैठक में सभी शैक्षिक संगठनों ने सामूहिक सहमति से एक सयुंक्त शैक्षिक संगठन संघर्ष समिति का गठन किया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जनपद का कोई भी शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देगा और समस्त शैक्षिक संगठन इसका पूर्ण विरोध करता है। 

ऑनलाइन के विरोध में जो भी धरना होगा उसमें सभी शैक्षिक संगठन व जनपद के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे । 8 जुलाई से जनपद के समस्त शिक्षक विद्यालय पर काली पट्टी बांध कर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करेंगे एवं 11 जुलाई को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद कलेक्ट्रेट में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में धरना करेंगे।

जिसमें जिले के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं जोर शोर से प्रतिभाग करें। इसके साथ ही 15 जुलाई को भी कलेक्ट्रेट पर धरना होगा।

इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रविभूषण सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्षा संतोष कुमारी, यूटा अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, अटेवा अध्यक्ष राजकुमार मौर्य,प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष अरविन्द सिंह, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष वकील अहमद आदि उपस्थिति रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?