शिक्षक का बीएचयू में निधन से शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – बभनी निवासी दुद्धी ब्लाक में तैनात

बभनी (सोनभद्र) । दुद्धी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय औराडंडी के शिक्षक गोपाल गुप्ता का मंगलवार की सुबह बी0एच0यू0 (BHU) अस्पताल में अचानक निधन हो गया। श्री गुप्ता बभनी के प्राथमिक विद्यालय रहरियाडाड़ में शिक्षामित्र भी रहे और शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। विगत एक माह से स्वास्थ्य खराब था । 40 वर्ष की आयु में शिक्षक के मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।मृतक के एक लड़का और लड़की है। मंगलवार की सुबह पार्थिव शरीर बभनी पोखरा मे स्थित आवास पर लाया गया बाद मे गांव में दाह संस्कार किया गया।इस दौरान परिवार के लोगों के अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, राजेश जायसवाल, नविन, चन्द्रशेखर पाण्डेय, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?