सोशल आडिटबकी टीम ने बच्चों से ली मध्यान्ह भोजन की ली जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बच्चों के साथ अभिभावकों को भी होना होगा जागरूक

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के पांच विद्यालयों में मंगलवार को सोशल आडिट सम्पन्न हुआ। इस दौरान बच्चों से भोजन की गुणवत्ता पर बात किया।

पी एम पोषण योजना के तहत विकास खण्ड में दुसरे दिन भी विद्यालयों का सोशल आडिट किया गया। मंगलवार को विकास खण्ड बभनी के प्राथमिक विद्यालय डूभा, उच्च क्षय प्राथमिक विद्यालय घघरी, कम्पोजिट विद्यालय इकदीरी, प्राथमिक विद्यालय नवा टोला प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय करमहल टोला में सोशल आडिट किया गया। सोशल आडिटर अशोक द्विवेदी ने मंगलवार को सोशल आडिट के दौरान बच्चों से भोजन की गुणवत्ता जानी।श्री द्विवेदी ने अभिभावकों को विद्यालय जाकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए भी कहा। रसोईयों को भोजन बनाने में साफ सफाई रखने और ब्रांडेड सामान प्रयोग करने के निर्देश भी दिए। मध्यान्ह भोजन मे लापरवाही न हो शिक्षक इसकी निगरानी करें। विकास खण्ड बभनी में प्रथम चरण में दस विद्यालयों में सोशल आडिट किया गया। इस दौरान शिक्षक स्वजल कान्त, रीता यादव, विरेन्द्र, रेखा, इन्द्रकान्त त्रिपाठी, कृष्णकांत सिंह, शकिर अख्तर, सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?