अमित मिश्रा
सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोरावल व राबर्ट्सगंज विधानसभा का भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधानसभा में विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह , और राबर्ट्सगंज विधान सभा में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने किया।
कार्यक्रम को साबोधित करते हुए विनीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन किया गया जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए,अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोक हित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोक तंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति नए आयाम दिए।
कार्यकम को संबोधित करते हुए घोरावल विधायक अनिल मौर्य ने कहा कि देश आज आर्थिक सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ है वर्ष 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो पिछली सरकार के कृत्यों से आहत इस देश को नरेंद्र मोदी के रूप में आशा की किरण दिखाई दी आज इस गौरव शाली परिवर्तन यात्रा के हम साक्षी रहे है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह व जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि 34 वर्षों की तपस्या के बाद साल 2014 जब एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ जनमत की जीत हुई और विशाल जनादेश के साथ नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली ईश शपथ के साथ शुरू हुआ नव निर्माण का नया युग एक तरफ मोदी सरकार के बड़े और कड़े निर्णय वही दूसरी तरफ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई थी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा रामशकल, रमेश मिश्रा उदयनाथ मौर्या, अलोक सिंह अजीत रावत कृष्ण मुरारी गुप्ता, सतीष श्रीवास्तव, अमरनाथ पटेल, कैलास बैसवार, नार सिंह, अभय सिंह, मनीष पटेल, अंकुर सिंह, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, सुनिल चौबे, प्रसन्न पटेल सहित सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।







