सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं परिचारिकाओं को भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बोझिल हुआ माहौल मंगलवार को नगर के सिविल लाइन्स स्थित संत जेवियर्स स्कूल में विगत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों एवं परिचारिका की भावभीनी विदाई की गई। इस अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रबन्धक फा. लैन्सी जेवियर डिकून्हा, प्रधानाचार्य फा. आल्बर्ट प्रवीण लोबो, प्रधानाध्यापिका सि. सुनीता टोप्पो, सेवानिवृत्त शिक्षकगण शिवनाथ सिंह, जगदम्बा प्रसाद, रामेश्वर नाथ घर द्विवेदी एवं सेवानिवृत्त परिचारिका बेरोनिका तिरकी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात् माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम् से सेवानिवृत्त शिक्षकगणों एवं परिचारिका का सम्मान किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विदाई नृत्य, नाटिका एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को गमगीन कर दिया। वहीं विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला यादव, शकिला जैदी, ग्लोरिया बिसेन, शिक्षक राकेश द्विवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ बिताये गए पलों को याद कराते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भावी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त शिक्षकगणों जगदम्बा प्रसाद व रामेश्वर नाथ धर द्विवेदी ने अपने सेवाकाल से जुड़े संस्मरणों को साझा किया।
प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकगणों एवं परिचारिका की संस्था को दी गयी सेवा के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त शिक्षकगणों एवं परिचारिका को विद्यालय प्रबन्धन व विद्यालय परिवार की तरफ से उपहार, स्मृति चिह्न इत्यादि से भी विभूषित कर उनका सम्मान एवं आभार प्रकट किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनाथ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ विदाई समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष पाठक एवं राकेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप कुमार चौबे, आदर्श श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार शिक्षिका ग्लोरिया बिसेन, स्वाति यादव, वन्दना सिंह, सौम्या के अतिरिक्त विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?