बुधवार 10 बजे निकलेगी कलश विसर्जन शोभा यात्रा, अकड़हवा तालाब में होगा विसर्जन, अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने दी जानकारी
सोनभद्र। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति, ब्रम्ह पूजा परिसर में स्थापित माता के दरबार में श्री दुर्गाष्टमी पर विधि-विधान से कन्याओं का पूजन-अर्चन और हवन किया गया। मुख्य यजमान विष्णु दुबे और कमेटी के भक्तों ने हवन में आहुति दी।
कमेटी के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के क्रम में नवमी तिथि के समापन के पश्चात बुधवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से माता रानी की भव्य कलश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा धूमधाम से बाजे-गाजे के साथ पैदल चलकर अकड़हवा तालाब में कलश विसर्जन के साथ संपन्न होगी। इसमें ब्रम्हनगर सहित नगर से बड़ी संख्या में भक्त, माताएं-बहनें सहभागिता करेंगी।
इस अवसर पर गिरीश पाण्डेय ने कमेटी सहित नगर वासियों के कल्याण की कामना करते हुए विश्व में सुख-शांति स्थापित करने की प्रार्थना माता रानी से की।
कन्या पूजन एवं हवन में कमेटी के संरक्षक सत्यप्रकाश दुबे, राहुल, अमित पाण्डेय, रमेश, संदीप शुक्ला सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।









