प्रतिभाओं ने तैराकी में दिखाया दम, पूर्व विधायक और चेयरमैन ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । प्रतियोगिता में दो वर्गों में बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-10 और अंडर-14 आयु वर्ग शामिल रहे। बच्चों ने जलक्रीड़ा में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच जय प्रकाश शुक्ला के संचालन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

सीनियर ग्रुप में अंश गुप्ता ने पहला, अभय जालान ने दूसरा और शौर्य वीर कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में श्याम कुमार ने पहला, भास्कर ने दूसरा और यशवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आस्था ने पहला, नवनी ने दूसरा और यश्विका ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा जूनियर बालिका वर्ग में आद्या गुप्ता ने पहला, आहू केसरी ने दूसरा और अध्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलकूद न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह अनुशासन, आत्मनियंत्रण और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, सोनम सिंह, आरती मौर्या सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने की बात कही।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में रविवार को आयोजित स्विमिंग प्रतियोगिता में नगर के होनहार बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद और समाजसेवी विजय कुमार जैन ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता में दो वर्गों में बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-10 और अंडर-14 आयु वर्ग शामिल रहे। बच्चों ने जलक्रीड़ा में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच जय प्रकाश शुक्ला के संचालन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

सीनियर ग्रुप में अंश गुप्ता ने पहला, अभय जालान ने दूसरा और शौर्य वीर कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में श्याम कुमार ने पहला, भास्कर ने दूसरा और यशवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आस्था ने पहला, नवनी ने दूसरा और यश्विका ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा जूनियर बालिका वर्ग में आद्या गुप्ता ने पहला, आहू केसरी ने दूसरा और अध्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलकूद न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह अनुशासन, आत्मनियंत्रण और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, सोनम सिंह, आरती मौर्या सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने की बात कही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?