विद्यार्थियों की प्रतिभा को मेधा सम्मान से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। ‘‘मेधा का सम्मान’’शुक्रवार को संत जोसेफ कान्वेन्ट हाई स्कूल, राबर्ट्सगंज के प्रांगण में प्रातः कालीन सभा के दौरान केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा दशवीं की वार्षिक परीक्षा सत्र- 2024-25 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले कुल 26 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपप्रभागीय अधिकारी, वन विभाग विनीत कुमार सिंह ने प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देते हुए अपने आशीर्वचन से अनुगृहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या, सिस्टर किरन जार्ज ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की । उन्होनें विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग, लगन तथा ईमानदारी से अध्ययन करने की प्रेरणा दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?