“सद्बुद्धि पदयात्रा” निकालकर कांग्रेस ने राममंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस से नोकझोंक के बाद 1 किमी तक निकाली गई पदयात्रा

सोनभद्र,राबर्ट्सगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में विशाल ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली गई।
यात्रा संयुक्त जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुई। शुरू होते ही पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक और तीखी बहस हुई। अवरोधों के बावजूद कार्यकर्ता लगभग 1 किलोमीटर तक अनुशासित पदयात्रा कर कार्यक्रम संपन्न करने में सफल रहे।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। मांग है कि पूरे घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए। दोषियों को सजा और वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर चारों पीठों के शंकराचार्यों व मंदिर के महंतों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अयोध्या में गिरफ्तारी की भी निंदा की।
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि प्रशासन चाहे जितनी ताकत लगाए, सच्चाई की आवाज नहीं दबा सकता। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थल के चढ़ावे में धांधली दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण यात्रा रोकना लोकतंत्र की हत्या है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पीसीसी सदस्य कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?