सपा ने सातवें दिन किया पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र/दुद्धी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद सोनभद्र में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को सातवें दिन विधानसभा 403 दुद्धी में पौधरोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर जनहित कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। आज पौधरोपण कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी का एक-एक सिपाही वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जनता तक पहुंचाए और संगठन को मजबूत करे।
नेताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण ही आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण की गारंटी है। सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, निरेंद्र प्रताप सिंह गौड़, प्रशांत सिंह सहित दुद्धी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?