रोपित पौधो की करे देखभाल ताकि वृक्ष बन जनपद को बनाये हरित व स्वच्छ:पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के दूसरे चरण में तहत पुलिस लाइन , थाना व चौकियों पर वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थानाचौकियों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरणप्रेमियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरक्षीगण सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद के सभी थानों व चौकियों पर प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षचौकी प्रभारीगण द्वारा भी अपने-अपने परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण को संतुलित करते हैं, बल्कि जीवन के लिए अत्यावश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हर एक पौधा एक जीवन की तरह होता है, जिसे लगाकर उसका पालन-पोषण करना हमारा नैतिक दायित्व है।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें ताकि ये वृक्ष बनकर आने वाले समय में जनपद को हरित व स्वच्छ बनाए रखें।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?