ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उठाई आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर तहसील के लोहरा (गुलरहवा), बट एवं तकिया मु० दरगाह गाँव के ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ सदर तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन को सरकार द्वारा औद्योगिक गलियारे की विकास के लिए अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे वे बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण रोकने की कृपा करें। उन्होंने बताया कि यह भूमि उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है और इसी से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
इस मौके पर
कमलेश सिंह, मनोज़ कुमार, रवि शंकर सिंह, राम बहादुर सिंह, दयाराम, संतोष कुमार त्यागी, सुदामा सिंह, अजित कुमार, अरुण कुमार मौर्या, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?