जायसवाल समाज ने मनाया जश्न, पदाधिकारियों का किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर सोमवार की देर शाम जायसवाल समाज सोनभद्र की बैठक हुई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सोनभद्र नगर पालिका परिषद के सभासद रमेश जायसवाल को मनोनीत किए जाने, आकाश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का जिला कोषाध्यक्ष व प्रमिला जायसवाल को जिला मंत्री बनाए जाने पर सभी ने स्वागत अभिनंदन किया।
जायसवाल समाज के पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा इन सभी का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर किया गया। इस अवसर पर आकाश जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र में कार्यकर्ता के रूप में पिछले लगभग 8 वर्षों से कार्यरत हैं। जनपद में जायसवाल समाज की अहमियत को देखते हुए एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर उन्हें यह पद सौपा गया है जायसवाल समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी द्वारा दिए गए इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।
वहीं प्रमिला जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज की एक जुटता एवं बढ़ती लोकप्रियता के साथ पार्टी में पूरी निष्ठा के साथ जुड़े रहने की बदौलत यह पद प्राप्त हुआ है इसके लिए उन्होंने पूरे जायसवाल समाज को धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर पालिका परिषद के सभासद के लिए मनोनीत रमेश जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष एवं एक दो सभासद हमारे जायसवाल समाज के लोग रहे लेकिन इस बार नगर पालिका परिषद में हमारे जायसवाल समाज से कोई भी नहीं है। मुझे सभासद पद के लिए मनोनीत किए जाने में जायसवाल समाज नें अपनी मजबूती दिखाई है इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।
इस मौके पर
जायसवाल समाज के अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपचंद जायसवाल, जायसवाल समाज के संयोजक आनंद प्रताप जायसवाल, महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, रवि जायसवाल, शरण जायसवाल, मनोज जायसवाल, अनुराधा जायसवाल, विनोद जायसवाल, संजय जायसवाल, मोहन जायसवाल, अंकित जायसवाल के तमाम लोगों ने इन लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक आनंद प्रताप जायसवाल ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?