उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक ईकाई का गठन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- भरतलाल बने ब्लाक अध्यक्ष, राजेश बने महामंत्री

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी में मंगलवार को उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला कार्यसमिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ बैठक में विकास खण्ड बभनी के उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के गठन पर चर्चा किया गया।इसके बाद ब्लाक ईकाई का गठन किया गया।इस दौरान सर्वसम्मत से भरतलाल गुप्ता को ब्लाक अध्यक्ष, राजेश कुमार को महामंत्री , चन्द्रवती को
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,जामसाय को संयुक्त मंत्री , रमेशचंद्र गुप्ता को
कोषाध्यक्ष चुना गया।इस दौरानजिला संयोजक/जिला महामंत्री रविन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा जो आर टी ई एक्ट के विरूद्ध है सरकार द्वारा प्रत्येक एक किलोमीटर पर प्राथमिक विद्यालय बनाया गया जिससे हर गरीब तक शिक्षा पहुंच सके । सरकार के निर्णय का पुरजोर विरोध संगठन करता है जरूरत पड़ा तो प्रान्तीय संघ के आवाहन पर आन्दोलन भी किया जायेगा।इस दौरान रवींद्र नाथ चौधरी (जिला संयोजक), रणजीत कुमार सिंह(जिला सह- संयोजक),सन्ध्या (जिला सह – संयोजक), पवन कुमार सिंह (जिला सह – संयोजक),मिथिलेश कुमार गुप्ता (ब्लाक अध्यक्ष – कोन), राधेश्याम (ब्लाक महामंत्री – कोन), श्याम बिहारी मधुर (ब्लाक अध्यक्ष – चोपन), आलोक कुमार तिवारी (सहयोगी),विनोद कुमार (ब्लाक संयोजक – रावर्ट्सगंज), सुरेश कुमार (ब्लाक संयोजक – म्योरपुर,) के देखरेख में गठन किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?