ताजिया मिलान कर किया मातम, दिखाया करतब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

चपकी की ताजिया खूबसूरती का रहा मिशाल

32 ताजिए और 17 अखाड़े रहे जूलूस में शामिल

बभनी (सोनभद्र) । रविवार को क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया और अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। जूलूस में या अली या हुसैन की आवाजें गुंजती रही।
बभनी मोड़ स्थित इमामबाड़े मे क्षेत्र के चपकी,बभनी,बडहोर, असनहर और दरनखांड की कुल 32 ताजियों का मिलान हुआ। ताजिया मिलान कर लोगों ने जमकर मातम किया।इसके बाद इमामबाड़े में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने एक से बढ़कर अपना करतब दिखाए। मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के फोर्स तैनात रही। एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने क्षेत्र में भ्रमण कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल क्षेत्र में भ्रमण कर सभी रूटों पर पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया था।इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता बतौर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?