“समय पर खाद उपलब्ध कराएं, नहीं तो महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर होंगे किसान”
म्योरपुर, सोनभद्र । धान की रोपाई का समय नजदीक आने के बावजूद खाद न मिलने से परेशान किसानों ने मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरंगपानी, बरवा टोला लैम्पस पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में बरसात शुरू हो चुकी है और किसानों को धान की रोपाई करनी है। यदि समय पर खाद नहीं मिला तो किसानों को मजबूरन ऊंचे दामों पर खाद खरीदना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ेगा।
किसानों ने मांग की कि लैम्पस पर नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाए ताकि वे आसानी से अपनी फसल की रोपाई कर सकें।
प्रदर्शन में शामिल रहे:
प्रदर्शन में रामजी सोनी, राम औतार गोड़, रामनरेश धरकार, रामविनय, मोहरलाल, लालसाय, मिश्रीलाल पठारी, शिवशम्मपत गोड़ – वार्ड सदस्य, रमेश कुमार, मानसिंह, गणेश, उदेश कुमार सोनी, बृजमल भारती सहित रौलसिया देवी, बृहस्पतिया देवी, कौशल्या देवी, सुगवन्ती देवी, फुलझरिया देवी, सोनम देवी, चमेली देवी जैसी महिला किसान भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खाद की व्यवस्था नहीं हुई तो वे आगे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।






