डीबीए की नवनियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण 15 फरवरी को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ बैठक में कई प्रस्ताव पारित किया गया। 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकरिणी 2024-2025 की शपथ ग्रहण  15 फरवरी को होना सुनिश्चित हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षगण पांचूराम मौर्य एडवोकेट एवं हरिशंकर सिंह एडवोकेट तथा विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश एवं आशुतोष सिन्हा एडवोकेट स्नातक खंड शिक्षक क्षेत्र वाराणसी होंगे।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि विधान परिषद स्नातक शिक्षक क्षेत्र वाराणसी के सदस्य आशुतोष सिन्हा एडवोकेट अपने मद से बार भवन को सहयोग दिए हैं उसका शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को पुस्तकालय भवन उपल्ब्ध हो जायेगा।

इस बैठक का संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एडवोकेट व कामता प्रसाद यादव एड कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राव एड, राजेश यादव एड, राजेश मौर्य एड, दसरथ यादव एड,रामगुल्ली यादव एड, महेन्द्र एड, शाहनवाज खान एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?