मां और दो मासूमों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले तीनों शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

करमा (सोनभद्र)। जिले के करमा थाना क्षेत्र स्थित बिसहार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय प्रीति राजभर, उसके 4 वर्षीय बेटे आर्यन और 8 महीने के दूधमुंहे बच्चे के रूप में हुई है। तीनों के शव एक साथ मिलने से गांव में शोक और भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है।

मायके पक्ष ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, प्रीति का पति राजन शराब का आदी था और अक्सर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले भैंस की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर समझौता भी कराया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर प्रताड़ना जारी रही।

परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद सुबह यह खौफनाक मंजर सामने आया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?