कृषि विभाग की बीज दुकानों पर अचौक छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। खरीफ फसलों की बुआई में बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के आदेश पर जनपद की सभी तहसीलों में बीज की दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई।इस दौरान दुकानदारों को नोटिस , 14 का नमूना और एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।

झारखंड एवं छ्तीशगढ़ से लगे सीमावर्ती सुदूर दुद्धी तहसील के विंदमगंज एवं दुद्धी कस्बों में बीज के दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी डा 0 हरि कृष्ण मिश्रा एवं सहायक निदेशक मत्स्य की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई।

जिसमे में0 न्यू शिखर ट्रेडर्स प्रो0राकेश कुमार की दुकान के लाइसेंस को निलंबित किया गया क्योंकि उनके द्वारा कृषकों को बिल न दिया जाना,विक्रय अभिलेखों स्टाक /वितरण रजिस्टर को न मेंटेन करना ,कृषकों/जन सामान्य हेतु रेट सूची न प्रदर्शित करना, आदि अनियमित्तताए पाई गई, साथ ही बीजों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने मक्का का नमूना ग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजा गया।

छापेमारी के समय दुकान बंद कर भागने वाले बिंदमगंज के में0चंदन बीज भंडार प्रो0 चंदन कुमार, दुद्धी के में0सुनील बीज भंडार ,में0सुनील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समस्त बीज विक्रेताओं को आगाह किया गया है की केवल गुणवत्तापूर्ण बीजों का ही विक्रय कृषकों को करें साथ ही उन्हें बिल अवश्य दें। समस्त बीज विक्रेता दुकान में समस्त बीजों को स्टॉक/वितरण रजिस्टर में अपरिहार्य रूप से अंकित करें।अन्यथा बीज अधिनियम 1968 के प्रबिधानानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कृषि में उत्पादन से संबंधित कृषि निवेशों के विक्रय में कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही किया जाएगा ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?