महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली फरियादियों को सरलतापूर्वक सुने:अपर पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिला थाने का एएसपी ने किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर महिला थाना का आज अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने गार्द सलामी ली तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। वही थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु महिला थाना प्रभारी सविता सरोज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसके साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख-रखाव/हैण्डलिंग व नियमित साफ-सफाई करने हेतु, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?