आत्मनिर्भर बालिकाओं का निर्माण किया जा सके :- सुनील गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- बालिका सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। पंचायत भवन–रेडिया के सभागार में सोनभद्र विकास समिति द्वारा “गवर्नमेंट सर्विस प्रोवाइडर” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सुश्री मुमताज अख्तर, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री चंद्रशेखर, श्रीमती बीना, श्रीमती रौशनी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुनील गोंड ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिका स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि आत्मनिर्भर बालिकाओं का निर्माण किया जा सके। उन्होंने सरकारी सेवाओं की जानकारी को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया।

लेखपाल ने बालक-बालिका को समान बताते हुए कौशल विकास और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिका शिक्षा को समाज की उन्नति की “संजीवनी” बताया तथा बालिका संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

सुश्री मुमताज अख्तर ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और सरकार की हिंसा-निवारण मिशन योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्री चंद्रशेखर ने स्वास्थ्य की व्यापक परिभाषा समझाते हुए कहा कि “दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही वास्तविक स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि समग्र संतुलित जीवन की स्थिति है।”

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण समाज के बीच समन्वय स्थापित करते हुए बालिकाओं को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाना रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण भारत में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?