बोलेरो मे अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोटा कनहर पुल पर राखी का त्यौहार मना लौट रही थी बोलेरो सवार महिलाएं

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। तेलगुड़वा – कोन मार्ग पर ससुराल से रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाकर परिवार सहित घर वापस लौट रहे  बोलेरो में अचानक आग लग गयी। यह तो संयोग अच्छा रहा कि  समय रहते सभी सवार बाहर निकल आए, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर ओबरा से राखी बांधकर घर लौट रही ग्राम पंचायत पडरक्ष, टोला मनरिया निवासी मोती चंद की बोलेरो को अवधेश चेरो चला रहे थे। गाड़ी में दो महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। जैसे ही वाहन कोटा कनहर पुल पर पहुंचा, अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और स्थिति देखने लगा।

उसी दौरान सभी महिलाएं और बच्चे घबराकर बाहर आ गए। तभी देखते ही देखते बोलेरो से आग की तेज लपटें उठने लगीं। महिलाएं और बच्चे रोते हुए अपनी आंखों के सामने अपनी गाड़ी को जलते देख असहाय खड़े रहे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था।

ग्रामवासियों का कहना है कि अगर चालक समय रहते गाड़ी नहीं रोकता, तो हादसा बड़ा हो सकता था। मौके पर जुटे लोगों ने राहत की सांस ली कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?