प्रांतीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सुबोध सिंह का जनपद मे स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद सुबोध कुमार सिंह का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिलामंत्री अमित कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सदर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुशवाहा, ओबरा तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह, राबर्ट्सगंज अध्यक्ष, चंदन झा समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुबोध कुमार सिंह का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने सुबोध कुमार सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व से जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। सुबोध कुमार सिंह ने सभी का आभार जताते हुए संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?