गोविंदपुर जंगल में अधेड़ का शव मिला, सिर पर चोट व गला कटा, हत्या की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, क्षेत्र में दहशत का माहौल

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास दुद्धी मार्ग स्थित गोविंदपुर जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोट और गला कटा मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान राजदेव मौर्या (49) पुत्र अजूपा मौर्या निवासी कुंडाडीह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राजदेव शुक्रवार दोपहर बाइक से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन शाम तक नहीं लौटे। जंगल में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर म्योरपुर पुलिस व सीओ दुद्धी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट व गला कटा हुआ प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतक की अंतिम गतिविधियों व संभावित विवादों की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?