सुभाष चन्द्र बोस का देश की आजादी में अहम योगदान:सांसद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाजवादी पार्टी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती मनाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।

इस अवसर पर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे नेता थे जो देश को आजाद करने में अहम योगदान दिया था।

वही संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़ीसा कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था और माता का नाम प्रभावती था। वह छात्र जीवन से ही देशभक्ति में लीन थे और अपने जीवन काल में देश के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया।

इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान , जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गोंड, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, गोपीनाथ गुप्ता के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?