कांग्रेस ने डॉ भीम राव अम्बेडकर को किया अपमानित:पुष्पा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय संविधान के 75 वर्ष को भारतीय जनता पार्टी अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार एवं संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए 11 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य गौरव संविधान अभियान मना रही है। 

आज भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में काशीराम आवास कालोनी में अनुसूचित वर्ग के नागरिकों से संपर्क स्थापित करने हेतु सम्पर्क यात्रा निकाली गयी। 

इस जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने संविधान की आत्मा को अभी मुक्त किया। पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित करने का काम किया कांग्रेस के इस मानसिकता की वजह से 70 साल शासन करने के बावजूद बाबा साहब को भारत रत्न नही दिया गया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 1990 को उन्हें भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाजा। 

इस यात्रा में रितु अग्रहरि जिला का समिति सदस्य, प्रमिला त्रिपाठी जिला महामंत्री, आरती चौबे जिला का समिति सदस्य, कविता यादव मीडिया प्रभारी, ज्योति सिंह खरवार व सरोज केसरी मण्डल  अध्यक्ष सहित महिला कार्यकर्त्ता मौजूद रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?