बीएचयू पहुंच सम्पन्न हुई पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थियो की अध्ययन यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन के विद्यार्थियों की अध्ययन यात्रा बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी कैंपस, बरकच्छा कला (मिर्जापुर) में संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाचार्य शिशिर कुमार एवं यात्रा प्रभारी रामभगवत पटेल ने किया। विद्यालय से निकली इस अध्ययन यात्रा को डीआईओएस जयराम सिंह ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने दक्षिणी कैंपस के विभिन्न संकायों का अवलोकन किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक से आए पूर्व नेवी अधिकारी संतोष उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन दर्शन, विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य एवं यहां उपलब्ध विभिन्न विषयों के अध्ययन संकायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएचयू में प्रतिभाशाली किंतु आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अनेक छात्रवृत्तियाँ व सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे गरीबी शिक्षा में बाधा नहीं बनती।

अध्ययन यात्रा के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य शिशिर कुमार, यात्रा प्रभारी रामभगवत पटेल के साथ शिक्षक सूर्यकांत कुशवाहा, आशीष कुमार सिंह, लाल मोहम्मद, नीरज कुमार सिंह, अनुराग सिंह यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत, बजरंगी लाल गुप्ता, बिनोद कुमार, राजबली सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने विश्वविद्यालय के डिप्टी चीफ आचार्य मनोज मिश्र एवं प्रशासनिक ब्लॉक से विद्यार्थियों को संबोधित करने आए संतोष उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?