छात्र-छात्राओ को साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली परिसर में किया गया जिसमे कई विद्यालयों व कालेजो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।


प्रभारी एसएचओ शमशेर यादव और कांस्टेबल योगेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि मोबाइल फोन और इंटरनेट का गलत इस्तेमाल हमें बड़ी परेशानी में डाल सकता है। उन्होंने कहा कि साईबर अपराधी सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन गेम्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अंजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता नंबर या ओटीपी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना देने से पैसों की रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने फेक आईडी, ऑनलाइन गेम की लत, फोटो मॉर्फिग और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका समाधान पुलिस कर्मियों ने विस्तार से किया। इस अवसर पर वीरमती विद्या महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीक के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हैं।

उन्होंने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को साईबर क्राइम से बचाने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।

इस कार्यक्रम मे चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक, शिक्षक अंजलि गुप्ता, रोजनी बेगम, इमरान मंसूरी, मुमताज अली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1210
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?