असम के राज्यपाल का आगमन 13 नवम्बर को , तैयारियों का विधायक व जिलाधिकारी ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सदर विधायक व जिलाधिकारी ने जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जनपद के सिल्थम पटना गांव में राज्यपाल शिव मंदिर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर, पीताम्बर खरवार स्मृति सम्मान समारोह में 13 नवम्बर को प्रतिभाग करने के साथ ही आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। उक्त के दृष्टिगत सिल्थम पटना गांव में चल रहे तैयारियों का विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बनाये जा रहे मंच व्यवस्था, पौध रोपण स्थल, बैरिकेटिंग के साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। जिलाधिकारी ने तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी से लगकर तैयार की गयी रूप-रेखा के अनुसार कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलतता न बरती जाये और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने तैयारी व्यवस्था में लगे अधिकारियोें व कर्मचारियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा भी लिया, उन्होंने कहा कि तैयारी में किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में उच्च स्तर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान करा लिया जाये, जिससे तैयारी के कार्य में और तेजी हो सकें।


निरीक्षण के दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी किये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के स्थिति का जायजा भी लिये और मंदिर पूजारी से वार्ता कर मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने मंदिर के मरम्मत कराने के साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?