संत जेवियर्स स्कूल में छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त विद्यार्थी प्रतिनिधियों को उनके पद एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन, हेड ब्वाय, हेड गर्ल, स्कूल कैप्टन और वाइस कैप्टन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने प्रार्थना गीत “सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु” प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य ने सभी चयनित प्रतिनिधियों को स्लैश एवं बैज अलंकरण कर ध्वज सौंपा और उन्हें पद तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

संत जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय से चयनित प्रतिनिधियों में स्कूल कैप्टन नीतेश धर द्विवेदी, वाइस कैप्टन पलक पाण्डेय, स्पोर्ट्स कैप्टन हीना, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अखिल, मुख्य अनुशासक सत्यम कुमार, उप अनुशासक सुप्रिया शुक्ला, ब्लू हाउस कैप्टन देवाशीष मंडल व वाइस कैप्टन दीक्षा, ग्रीन हाउस कैप्टन आर्यन कुमार शुक्ला व वाइस कैप्टन काजल कुमारी, रेड हाउस कैप्टन प्रियम शुक्ला व वाइस कैप्टन शिवांगिनी तथा यलो हाउस कैप्टन मैत्रेयी व वाइस कैप्टन प्रभात पाण्डेय शामिल रहे।

संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल से हेड ब्वाय उत्पल, वाइस हेड ब्वाय स्पर्श, हेड गर्ल इच्छा परवीन, वाइस हेड गर्ल जरीन फातिमा, स्पोर्ट्स कैप्टन नितिन गुप्ता, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन तृप्ति, कल्चरल हेड शिवांगी पाण्डेय व वाइस कल्चरल हेड ऋचा मौर्या के साथ हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन भी चुने गए। इनमें गांधी, टैगोर, नेहरू और शास्त्री हाउस के ब्वायज व गर्ल्स प्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जिम्मेदारी और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि, यदि आप अध्ययन के साथ प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी को भी ईमानदारी से निभाते हैं तो भविष्य में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होंगे।

समारोह का संचालन शिक्षिका प्रियम्बदा पाण्डेय ने किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?