समाजवादियों ने पिछड़ों के मसीहा बी.पी. मंडल की मनाई जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- समाजवादियों ने किया संगोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में सोमवार को पिछड़ों और वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले बी.पी. मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी चिंतक बी.पी. मंडल ने गरीबों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों और वंचित तबकों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बी.पी. मंडल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क से लेकर सदन तक किसानों, नौजवानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से अनिल प्रधान, रमेश सिंह यादव, विष्णु कुशवाहा, बालेश्वर यादव, रमेश कुमार वर्मा, सुरेश पटेल, राजनाथ यादव, अजीत कुमार मौर्य, प्रमोद मनीष त्रिपाठी, डॉ. के.डी. सिंह पटेल, बाबू हाशमी, अवनीश कुमार चौबे, सत्यम पांडे, दिनेश सरोज, सुशील राय, गुलाम यासीन, परशुराम यादव, राजमणि यादव, नितेश पटेल, मिथिलेश सिंह, अखिलेश जिज्ञासु, विपिन श्रीवास्तव, बुधीराम यादव, विनोद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?