सोनभद्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण संपन्न

IMG 20261014 WA0007
IMG 20261014 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीएम चर्चित गौड़ ने दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश, CCTV से होगी निगरानी

सोनभद्र। विधान परिषद निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण हुआ। अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने की।
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी मतदान दिवस से पहले अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देख लें और मतदान के दिन लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV से निगरानी होगी, निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने और कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में मतपेटी तैयार करने, पोलिंग एजेंटों के प्रवेश पास और बैठने की व्यवस्था की जानकारी दी गई। मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, एडीएम रोहित यादव, एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?