यातायात पुलिस का सख्त अभियान, एक दिन में कटे 416 चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस दिया है। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने 23 मई की रात 8 से 11 बजे तक लोढ़ी टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया। तीन घंटे के इस अभियान में कुल 45 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें प्रेशर हॉर्न लगाने पर 20, ड्रिंक एंड ड्राइव के 03 मामले दर्ज कर 02 वाहन सीज किए गए। वहीं दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 16, मॉडिफाइड साइलेंसर पर 01 और अन्य उल्लंघनों में 05 चालान किए गए। इसके साथ ही जिले में दैनिक यातायात जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले 416 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा 149 चालान बिना हेल्मेट चलने वालों के काटे गए। रॉन्ग साइड चलने पर 50, नो पार्किंग में 42 और हाई वॉल्यूम म्यूजिक, मल्टी टोन हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों में 37 चालान हुए। यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 34, तीन सवारी बैठाने पर 32 और बिना सीट बेल्ट के 11 वाहन चालक पकड़े गए। दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 33, बीमा न होने पर 08, काली फिल्म व लग्जरी गाड़ियों में नियम उल्लंघन पर 08 चालान किए गए। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन प्रयोग करने पर 07 लोगों पर कार्रवाई हुई। ड्रिंक एंड ड्राइव के 03 मामलों में सख्ती बरतते हुए 02 वाहन सीज किए गए। सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें। हेल्मेट, सीट बेल्ट लगाएं और नशे में गाड़ी न चलाएं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, टीएसआई के के शुक्ला, भरत राय सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1476
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?