विश्व जैव विविधता दिवस पर हिंडालको रेनुसागर ने चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा” – अजय मिश्रा

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं एचआर हेड आशीष पांडेय के दिशा-निर्देशन में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर रणहोर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्या एवं सीएसआर विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव की पहल पर किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पर्यावरण विभाग के अजय मिश्रा और आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर के शिक्षक विजय शंकर ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के संतुलन को बनाए रखने में जैव विविधता की अहम भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से जैव विविधता पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है।
अजय मिश्रा ने कहा, “प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। यदि समय रहते हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना कठिन हो जाएगा।” उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधरोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान और रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के राजनाथ यादव, शिवम पाठक, शोभित, ग्राम प्रधान रणहोर के प्रतिनिधि बाबूनंदन, हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी मनीष कुमार सिंह, मनीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1476
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?