युवा रालोद की प्रदेशस्तरीय बैठक 23 अगस्त को लखनऊ में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय पटेल ने बताया कि युवा राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक 23 अगस्त चौधरी चरण सिंह सभागार प्रदेश कार्यालय लखनऊ, 9 बी त्रिलोकनाथ मार्ग, लालबाग लखनऊ में आयोजित है।

उक्त समीक्षा बैठक युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। श्री पटेल ने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रदेश से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।  जिसमें संगठन विस्तार को लेकर चर्चा होगी तथा बूथ स्तर तक के कमेटियों को तैयार करने के साथ ही प्रदेश के जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वहां के पदाधिकारियों को विशेष रूप से पूरी सीट जीतने हेतु दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?