खेल युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास का सशक्त माध्यम, टीम भावना को करता है मजबूत:आशीष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का अनपरा में भव्य आगाज, ककरी फाइटर्स ने उर्जान्चल एलेवन को 9 रन से हराया

अनपरा, सोनभद्र। डीह बाबा प्रीमियर लीग कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आशीष पांडेय, मानव संसाधन प्रमुख हिंडालको रेणुसागर, अति विशिष्ट अतिथि विश्राम प्रसाद बैसवार, अध्यक्ष नगर पंचायत अनपरा एवं विशिष्ट अतिथि मृदुल भारद्वाज, ईआर हेड हिंडालको रेनुसागर उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच ककरी फाइटर्स एवं उर्जान्चल एलेवन के बीच हुआ। ककरी फाइटर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 74 रन बनाए। कड़े मुकाबले में उतरी उर्जान्चल एलेवन ने 5 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इस तरह ककरी फाइटर्स 9 रन से विजयी रही।
मुख्य अतिथि आशीष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। क्रिकेट जैसे खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। साथ ही आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ईआर हेड हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, सदानन्द पांडेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, प्रभाशंकर मिश्रा, नामित सभासद अनपरा नगर पंचायत, डीह बाबा प्रीमियर लीग समिति के अध्यक्ष विकाश बैश्य उर्फ बंशी, दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष-अनपरा मण्डल भाजपा राजेश गुप्ता, पवन बैसवार, पिंटू वर्मा व अन्य कमेटी सदस्य विनोद बैसवार, अशोक गुप्ता, मनीष बैसवार, रवि आनंद, आसमन, संदीप, राधे, तन्नू, टीटू, तक्कू सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?