नाग पंचमी पर सुकरवन टोला में खेलों का उत्सव, युवाओं ने दिखाया दमखम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और कुश्ती में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

बभनी (सोनभद्र) । नाग पंचमी के अवसर पर बभनी क्षेत्र के सुकरवन टोला में युवा समिति की ओर से विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस खेल महोत्सव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा कुश्ती समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।

100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार ने प्रथम तथा शनि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में संतोष कुमार प्रथम और गोलू द्वितीय रहे। लंबी कूद में सुनील कुमार ने बाजी मारी, जबकि मेघन दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में भी सुनील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया और गोलू द्वितीय रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में घघरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोखरा की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें खेलों के प्रति रुचि एवं अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्ण लाल, व्यवस्थापक रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष नंदलाल के अलावा राजनरायन, पन्ना लाल, मिथिलेश कुमार, दिनेश कुमार समेत युवा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के आयोजन गांव के युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?