पूर्व सांसद रामशकल ने किया 70वीं प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन

“18 मण्डलों के 400 तीरंदाज ले रहे हैं भाग, तियरा स्टेडियम में हो रहा आयोजन” सोनभद्र। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन सोमवार को पूर्व सांसद एवं तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशकल ने संत जेवियर्स उ. मा. विद्यालय के प्रांगण में किया। उन्होंने ध्वजारोहण, गुब्बारा एवं सफेद कबूतर उड़ाकर तथा … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“18 मण्डलों के 400 तीरंदाज ले रहे हैं भाग, तियरा स्टेडियम में हो रहा आयोजन”

सोनभद्र। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन सोमवार को पूर्व सांसद एवं तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशकल ने संत जेवियर्स उ. मा. विद्यालय के प्रांगण में किया। उन्होंने ध्वजारोहण, गुब्बारा एवं सफेद कबूतर उड़ाकर तथा आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सोमवार सुबह 8 बजे से सभी मण्डलों के प्रतिभागियों की इण्ट्री शुरू हुई। पत्रों की पूर्णता जाँच के बाद 10 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
पूर्व सांसद रामशकल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और सरस्वती वन्दना की गई। सभी अतिथियों का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मण्डल उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह एवं आयोजक प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन ने पुष्प गुच्छ एवं बैज अलंकरण कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ।
अपने स्वागत भाषण में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रदेश द्वारा हमें इस प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता स्थल को बदलकर विशिष्ट स्टेडियम तियरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पिछड़े जनपद में जहाँ 20-20 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने जाना पड़ता था, आज इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज भी हैं। धनुर्विद्या हमारी धरोहर है जिसका इतिहास वैदिक काल से चला आ रहा है।
रामशकल ने कहा कि छठवीं बार इस प्रतियोगिता का आयोजन इस जनपद में संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। वे स्वयं तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष हैं और इस खेल के लिए जो भी बन पड़ेगा करेंगे।
उन्होंने 18 मण्डलों से आए प्रतिभागियों, टीम प्रबन्धकों एवं प्रशिक्षकों से खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।
प्रतियोगिता में 18 मण्डलों के 400 तीरंदाज भाग ले रहे हैं। इसके बाद सभी प्रतिभागी, निर्णायक व अन्य लोग प्रतियोगिता के लिए विशिष्ट स्टेडियम तियरा के लिए प्रस्थान कर गए।
उपस्थित लोग
उद्घाटन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुन्द पाण्डेय, पूर्व उप शिक्षा निदेशक चन्द्रजीत यादव, मण्डलीय क्रीड़ा सचिव राजन सिंह, तीनों जनपदों के क्रीड़ा सचिव, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव, प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तर पर नियुक्त फील्ड ऑफीसर राजकीय इण्टर कालेज कुशीनगर की स्नेहलता, आयोजन प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, सभी मण्डलों के प्रतिभागी, टीम प्रबन्धक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1534
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?