नौगढ़ में नदी में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत, नाना के घर आया था बच्चा, परिजनों में छाया मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर एक पांच वर्षीय बालक की गुरवट नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो भुड़कुड़ा, रोहतास (बिहार) का रहने वाला था। संदीप कुछ दिन पहले अपनी मां सीता देवी के साथ शाहपुर गांव स्थित अपने नाना सूरज लाल के घर घूमने आया था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर संदीप अपने परिजनों के साथ गांव के पास गुरवट नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह दिखाई नहीं दिया।

काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने संदीप को गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे तत्काल सोनभद्र के रायपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संदीप की मौत की खबर से परिवार में गहरा शोक छा गया है। मां सीता देवी सदमे में हैं। इस घटना से शाहपुर गांव के साथ ही संदीप के पैतृक गांव भुड़कुड़ा, रोहतास में भी गम का माहौल है।

चकरघट्टा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?