



अमित मिश्रा
राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। रानी अहिल्याबाई होल्कर तीशताब्दी जयंती महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार को नगर स्थित राजा शारदा इंटर मीडियट कॉलेज परिसर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के बीच खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
वही क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर तीशताब्दी जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभा लिए बच्चों को पुरस्कृत देकर बढ़ाया गया उनका मनोबल।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि संगठन की दिशा निर्देश के क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को
रानी अहिल्याबाई होल्कर तीशताब्दी जन्म जयंती महोत्सव के संदर्भ में बताया गया उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए किया गया प्रेरित।
इस मौके पर क्या महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिंसिपल बृजेश सिंह , ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, सुनील राव, रितु अग्रहरि, कंचन देवी आदि लोग मौजूद रहे ।