पूर्व सांसद फूलन देवी को सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

स्वर्गीय सांसद देव फूलन देवी के शहादत दिवस कार्यक्रम जिला कार्यालय पर मनाया गया

जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता फूलन देवी के न्याय के लिये सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आज काफी संख्या में जुटे कार्यकार्ताओं ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्वo फूलन देवी के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से शिक्षित संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कार्यकर्ता पूर्व सांसद फूलन देवी के न्याय के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे। जातिवादी पुरुष प्रधान समाज से अन्याय अत्याचार को उखाड़ फेंकने के लिए वीरांगना फूलन देवी ने डटकर सामना किया। उन्होने कहा कि सपा से सांसद बन शोषितों वंचितों पिछड़ों खासकर महिलाओं के हक के लिये सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का काम किया। श्री चौधरी ने कहा कि फूलन देवी का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि गरीबी से निकलकर मुकाम हासिल करने वाली फूलन देवी को सपा ने सम्मान दिया जिससे वह दलितों, गरीबों की आवाज बन गई।


शहादत दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से शिव शंकर सिंह यादव, आदर्श यादव, रामगोपाल बिन्द, झल्लू यादव, संजय यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, रामजी बिन्द, राजकुमार यादव, कौशिक कन्नौजिया, दीपक मौर्या, सूर्यमणि यादव, हरि यादव, आशु राय, परवीन बानो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?