एसपी ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

सोनभद्र। जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन वाहनों को जनपद के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, नगर क्षेत्रों तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इनका उद्देश्य ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, रैश ड्राइविंग, स्टंट, ध्वनि प्रदूषण और प्रदूषणकारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।
स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यातायात ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को छाता, रेनकोट, हाई पावर टॉर्च, ब्लैक चश्मा एवं मास्क का वितरण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया जाए और आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु लगातार जागरूक किया जाए।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?