पुलिस बल के साथ एसपी ने किया पैदल गश्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। आगामी त्यौहार में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित कस्बा सोनभद्र नगर में पैदल गश्त किया गया । इस दौरान वहां उपस्थित आमजनमानस से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया।

इसके साथ ही लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Leave a Comment

1446
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?