सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप व महाराज निषाद राज की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर महर्षि कश्यप जी और महाराज निषाद राज जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन पूजनीय और सृजनात्मक वैदिक ऋषियों में से एक थे, जिन्हें सभी ऋषियों में से प्रमुख माना जाता था। कश्यप ऋषि जी को देवताओं, असुरों, नागो, मानव और पशु पक्षियों एवं संपूर्ण जीव जगत का आदि पिता कहा जाता था।
महाराजा निषाद राज रामायण के एक प्रमुख पात्र थे, भगवान के घनिष्ठ मित्र थे। वह निषाद समाज के राजा थे और निषाद समाज के लिए एक पूजनीय ऐतिहासिक व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा निषाद समाज को आगे बढ़ने का काम किया था।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऋषियों और महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए हर समाज की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं और हर वर्ग के गरीबों को अपने स्तर से सहयोग करके उनको आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, विवेक पटेल, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश मौर्य, हरिशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, इमरान खान, सुशील राय, दयाराम मौर्य, राजनाथ यादव, अतुल दुबे, विनीत सरोज, सरदार पारब्रह्म सिंह, सर त्रिपाठी, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, सैफ खान, अभय यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?