सपा ने मनाया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे समाजवादी पार्टी द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयन्ती जिला कार्यालय पर मनाई गई एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया ।

आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं ।उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था और अपनी पढ़ाई के लिए अखबार भी बेचने का काम किया था ।

उन्होंने कहा कि यदि आप विकास चाहते हैं तो देश में शांति की स्थिति होना आवश्यक है । शांति की स्थापना शक्ति से होती है इसलिए हम समाजवादियों को उनके रास्ते पर चलते हुए हर समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम करना होगा और उनकी लड़ाई हर संभव लड़ने को तैयार रहना होगा यही हम लोगों की एक श्रद्धांजलि अर्पित सभा है ।


इस संगोष्ठी मे जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, प्रदेश सचिव मुनीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान , अशोक पटेल, डॉ0 लोकपति सिंह पटेल, विष्णु कुशवाहा, दयाराम मौर्य, सत्यम पाण्डेय, ऋषि तिवारी , सत्येंद्र के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?