एसपी अभिषेक वर्मा बोले- निष्ठा और नेतृत्व से बढ़ाई विभाग की गरिमा, सोनभद्र की यादें रहेंगी जुड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस लाइन चुर्क में दो क्षेत्राधिकारियों का हुआ भावभीनी विदाई

सोनभद्र। शनिवार को जनपद सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मिर्जापुर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पीलीभीत स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं भावी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और जनपद सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण व जनसामान्य के प्रति संवेदनशील कार्यों की सराहना की।
विदाई समारोह में एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने निष्ठा, ईमानदारी व उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता से पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कार्य व व्यवहार की मधुर स्मृतियां सदैव जनपद परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?